बृहस्पतिवार, 17 नवम्बर 2011

मैं प्रस्तुत हूँ !



एक दिन
जब मैं आसमान पर
चाँद को
चूम रहा था |
एक जन्मजात चोर
मेरे सारे सपने
चुरा रहा था
यहाँ
धरती पर |
वो सपने
जो किसी और के
काम के नहीं हैं
थोड़ी देर खेलेगा वो
उनसे
और फिर फेंक देगा
तोड़ मरोड़  कर |

अब सोंचता हूँ
कुछ तो वजह होगी ही
जब  तूने
इस नायाब दर्द के लिए
मुझे चुना है |
तो फिर कर इन्तेहाँ
सितम की अपने
क्योंकि जानता हूँ मैं
यह तो
आगाज़ है अभी |

अय 'छलिया' !
मेरे पास
और कुछ था ही नहीं
सो मैंने भी
तुझे दांव पर लगा दिया
अब
इस खेल में
हारेगा भी तू
और जीतेगा भी तू ही
आ जा ....
मैं प्रस्तुत हूँ !!

- आनंद द्विवेदी १७/११/२०११

17 टिप्पणियाँ:

  1. वाह, बिल्कुल अलग अंदाज में अस्तित्त्व को चुनौती देती रचना..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. अब सोंचता हूँ
    कुछ तो वजह होगी ही
    जब तूने
    इस नायाब दर्द के लिए
    मुझे चुना है |
    तो फिर कर इन्तेहाँ
    सितम की अपने
    क्योंकि जानता हूँ मैं
    यह तो
    आगाज़ है अभी |
    Wah! Ekdam anoothee rachana!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. वाह एकदम अलग अंदाज में उलाहना...सुन्दर.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर अंदाज...खुबसूरत रचना..
    अभिव्यंजना में आप का स्वागत है...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. ठीक ही तो है...हारेगा भी तू ...जीतेगा भी तू......बढ़िया जी बढ़िया !!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. अब सोंचता हूँ
    कुछ तो वजह होगी ही
    जब तूने
    इस नायाब दर्द के लिए
    मुझे चुना है |prayojan nimit hi sabkuch hai

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. अब सोंचता हूँ
    कुछ तो वजह होगी ही
    जब तूने
    इस नायाब दर्द के लिए
    मुझे चुना है |
    वाह ...बहुत खूब ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. वाह ... क्या बात है .. जीवन के इस खेल को वो छलिया ही तो खेल रहा है ... फिर जेट या हार तो उसकी ही होनी है ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. Ohooo direct panga.. bahut khub.. pasand aaya ye andaaz.. Chhaliya ko bhi to pata h k jis se joojh raha h wo usi ki mitti ka bana h :)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. आपकी किसी पोस्ट की चर्चा है ... नयी पुरानी हलचल पर कल शनिवार 19-11-11 को | कृपया पधारें और अपने अमूल्य विचार ज़रूर दें...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. आपकी किसी पोस्ट की चर्चा है ... नयी पुरानी हलचल पर कल शनिवार 19-11-11 को | कृपया पधारें और अपने अमूल्य विचार ज़रूर दें...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. वाह क्या बात है....
    बढ़िया रचना...
    सादर बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

Pages