मेरा पथ सुंदर करने को
कितने कष्ट उठाये तुमने
मेरे मन का तम हरने को
कितने दीप जलाये तुमने
तुमसा प्रेम निभाने वाला
इस धरती पर कौन मिलेगा
तुम सा सुंदर पुष्प दूसरा
अब उपवन में कहाँ खिलेगा
जब खुशबू का ज्ञान नहीं था
तब भी पल महकाए तुमने ,
मेरे मन का तम हरने को, कितने दीप जलाये तुमने |
'मैं हूँ' 'मेरा है' जब तक था
तब तक तुमको समझ न पाया
फिर भी कदम कदम पर हमदम
तुमने सच का बोध कराया ,
गीता के श्लोक हो गए
जो जो गीत सुनाये तुमने |
मेरे मन का तम हरने को , कितने दीप जलाये तुमने |
तेरी राहों में ये जीवन
अपने आप समर्पित प्रियतम
अंतर में अद्वैत प्रकाशित
अब तो न मैं हूँ और न तुम
प्रेम शांति और अहोभाव के
मुझमे बीज जगाये तुमने |
मेरा पथ सुंदर करने को, कितने कष्ट उठाये तुमने |
मेरे मन का तम हरने को, कितने दीप जलाये तुमने ||
- आनंद द्विवेदी - १३/११/२०११.

अह!!
प्रत्युत्तर देंहटाएंअद्भुत!!
सरस, गेय और सुन्दर रचना।
मेरे मन का तम हरने को कितने दीप जलाये तुमने ...
प्रत्युत्तर देंहटाएंयह एहसास भी हर दिल में कहाँ पलता है!
सुन्दर गीत !
'मैं हूँ' 'मेरा है' जब तक था
प्रत्युत्तर देंहटाएंतब तक तुमको समझ न पाया
फिर भी कदम कदम पर हमदम
तुमने सच का बोध कराया ,
गीता के श्लोक हो गए
जो जो गीत सुनाये तुमने |
मेरे मन का तम हरने को , कितने दीप जलाये तुमने |
waaah
भावों की लयबद्ध अभिव्यक्ति....प्रेम और समर्पण का आभास कराती द्वैत से अद्वैत को ले जाती सुन्दर कृति ..बधाई
प्रत्युत्तर देंहटाएं'मैं हूँ' 'मेरा है' जब तक था
प्रत्युत्तर देंहटाएंतब तक तुमको समझ न पाया
फिर भी कदम कदम पर हमदम
तुमने सच का बोध कराया ,
गीता के श्लोक हो गए
जो जो गीत सुनाये तुमने |
मेरे मन का तम हरने को , कितने दीप जलाये तुमने |
Gazab kee panktiyan hain!
आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
प्रत्युत्तर देंहटाएंप्रस्तुति आज के तेताला का आकर्षण बनी है
तेताला पर अपनी पोस्ट देखियेगा और अपने विचारों से
अवगत कराइयेगा ।
http://tetalaa.blogspot.com/
सुन्दर रचना!
प्रत्युत्तर देंहटाएंसमर्पण और भक्ति का अनोखा संगम!
गुनगुनाने लायक पंक्तियाँ..सरल,सुन्दर.
प्रत्युत्तर देंहटाएंaadarniy sir
प्रत्युत्तर देंहटाएंsarvpratham mere blog par aane ke liye aapka hardik abhinandan.
bahut hi behatreen prastuti.
sambhavtah aaj ki is bhag -doud me insaan uske hi astitv ko bhulta sa ja raha hai.han! ye puraani kahavat aaj bhi charitarth hai
sukh me sumiran na kiya
dukh me kiya hai yaad-----
aapki rachna ki har ek pankti barbas hi us auor khinch kar le jaati hai.
bahut bahut hibadhiya v antarman ko chhoone wali prastuti
hardik badhai
poonam
बेहतरीन अभिव्यक्ति ।
प्रत्युत्तर देंहटाएंकल 16/11/2011 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है।
धन्यवाद!
सुन्दर निश्छल भाव पूर्ण अद्भुत रचना...
प्रत्युत्तर देंहटाएंतेरी राहों में ये जीवन
प्रत्युत्तर देंहटाएंअपने आप समर्पित प्रियतम
अंतर में अद्वैत प्रकाशित
अब तो न मैं हूँ और न तुम
प्रेम शांति और अहोभाव के
मुझमे बीज जगाये तुमने |
मेरा पथ सुंदर करने को, कितने कष्ट उठाये तुमने |
मेरे मन का तम हरने को, कितने दीप जलाये तुमने ||
आपकी हर कविता की खासियत है...
आनंद.....
जो भाव आप आरम्भ में ले कर चलते हैं
अंत तक कहीं भी वह छूटता नहीं है...!!
इसलिए कई बार द्विविधा में पड़ जाती हूँ कि
किन पंक्तियों को चुनूँ प्रसंशा के लिए....!!
क्योंकि एक की तारीफ करूँ तो दूसरे के साथ नाइंसाफी हो जायेगी !!
पूरी रचना के लिए बधाई......!!
अद्वितीय......!!!
मेरे मन का तम हरने को
प्रत्युत्तर देंहटाएंकितने दीप जलाये तुमने
सुन्दर रचना!
इस संसार में प्रेम करने वाला ही अमूल्य होता है. उसी की वाणी सुंदरतम वाणी होती है. बहुत ही सुंदर भावमयी रचना.
प्रत्युत्तर देंहटाएंसदा जी की हलचल ने हमें यहाँ है पहुँचाया
प्रत्युत्तर देंहटाएंआपको पढकर आनंद जी,मन आनद से हर्षाया.
समय मिले तो आप भी मेरे ब्लॉग पर आईयेगा
आनंद की खुशबू से मेरे ब्लॉग को भी महकाईयेगा.
अपना पथ सुन्दर करने के लिए मैंने आपके ब्लॉग का अनुसरण कर लिया है जी.
प्रत्युत्तर देंहटाएंखूबसूरत भावों का समन्वय और सुन्दर रचना ..
प्रत्युत्तर देंहटाएंबेहतरीन।
प्रत्युत्तर देंहटाएंसादर
मेरा पथ सुंदर करने को, कितने कष्ट उठाये तुमने |
प्रत्युत्तर देंहटाएंमेरे मन का तम हरने को, कितने दीप जलाये तुमने ||
yahi to asli pyar hai.....
कृतज्ञता के सुंदर भाव ..
प्रत्युत्तर देंहटाएंदीप यूँ ही जलता रहे.
प्रत्युत्तर देंहटाएंbehatarin prastuti
प्रत्युत्तर देंहटाएंbhavo ka bahut hi sundar chitran hai.
प्रत्युत्तर देंहटाएंsundar prastuti...
वाह....प्रेम रस में रची बसी रचना
प्रत्युत्तर देंहटाएंbahut sundar
प्रत्युत्तर देंहटाएं